शुक्रवार, 27 अप्रैल 2012

कंप्यूटर को करें एक चटके मई हिबर नेट

कंप्यूटर को करें एक चटके मई हिबर नेट 

          

हिबर नेट :-यह एक  एसी स्थिति है जब ,जिसके क्रियाशील  होने पर कंप्यूटर बंद हो जाता है और जब स्टार्ट किया जाता है तब जो अनुप्रयोग (प्रोग्राम)चल  रहे थे वह उसी तरह चलते मिलते हैं ।

जब प्रयोक्ता कार्य  कर रहा होता है तब सारा कार्य  राम (प्राथमिक  स्मर्ति ) मै रहता है जो कि अस्थाई होता है। हिबेर्नेत के द्वरा इसे् द्वितक  स्मृति मई सेव कर दिया जाता है और चालू करने पर वही पहले वाली सेटिंग लोड होती है 

इसके लिए यह करें 
                        1 विन्‍डोस लोगो के साथ आर दबायें
                        2 अब इसमें लिखें notepad
                        3 एन्‍टर कुंजी को दबायें 
                        4 अब खुली हुर्इ विन्‍डो में लिखें shutdown -h
                        5 इसे सी ड्राईव में hibernet.bat के नाम से सेव कर दे
                        6 डेस्‍कटॉप पर दांया चटका लगायें 
                        7 खुले विकल्‍पों से new में से sortcut पर चटका लगायें
                        8 खुली हुई खिडकी में ब्राउज में जाकर c:/hibernet.bat को ढूडकर आगे बढें 
                         9 अब सॉर्टकट नाम hibernet लिख कर सेव कर दे 
                         10 अब इसे कभी भी प्रयोग कर सकते हैं

मंगलवार, 17 अप्रैल 2012

गानों में डालें अपनी फोटो



गानों में डालें अपनी फोटो

आप लोगों ने देखा होगा कि मीडिया प्लेयर में एम0पी03 गाने बजाते समय एल्बम  का कवर आर्ट फोटो प्रदर्शित होती है। 
उसकी जगह अपनी फोटो सेट की जा सकती है।
एसा करने से वह गाना चाहे मो0,आईपॉड या अन्य म्यूजिक प्लेयर पर चलायें उस पर अपनी फोटो के साथ अपनी जनकारी भी डााल सकते हैं।

एसा करने के लिए आपको निम्न सामग्री की आवस्यकता होगीः-

1. रियल प्लेयर।
2. वह फोटो जो कि गाने के साथ डालनी है।
3. गाने जिनमें यह सूचना डालनी है।

अब इस प्रकार करेंः-
1. रियलप्लेयर मैं गाना खोलें(चलायें)।
2. चित्रानुसार ’’क्लिक टू एडिट क्लिप इन्फो’’ पर चटका लगायें।
3. इसके बाद जो विन्डो प्रकट होती है उसमें जानकारी भरें और फोटो को ब्राऊज करें पसके बाद ’’ओके’’ पर चटका लगायें।

बस काम हो गया अब परीक्षण इस प्रकार कर सकते हैं।
उसी गाने को विन्डो मीडिया प्लेयर में चलायें जहां दायां चटका लगाकर  विकल्पों में से विजुआलाईजेसन में एल्बम आर्ट को सलेक्ट करें 
करके देखें कितना मजा आता है।

तो ऐसे कुछ गाने जिनमें मेरी फोटो और जानकारी डाली है यहाँ से दोव्न्लोद कर के देख सकते हैं ।

सोमवार, 16 अप्रैल 2012

हिन्दू मेरी भौगोलिक पहचान



                 हिन्दू  मेरी  भौगोलिक पहचान


इतिहास तो यही बताता है कि सारे विश्व को भारत से जाकर ही मानव ने बसाया। अर्वस्थान में शुक्राचार्य गये, मिश्र में कण्व गये। आग्नेय दिशा में अगस्ति गये। कौण्डिन्य गये। अमेरिका अनाम अयंगार गये। हमें कोई प्रथक नाम नहीं था। सारी प्रथ्वी ही हमारा घर था। इसी कारण मनु ने जब धर्म को पुस्तकबद्ध किया तो उसे नाम दिया ’’मानव धर्म शास्त्र’’।
धीरे-धीरे अनेक विचारधारायें अस्तित्व में आयी। मानव समूहों को पृथक-पृथक परिचय प्राप्त हुआ। हमें भी उस धारा में ’’हिन्दू’’ नाम मिला। वह स्वभाविक भी था। हम जिस भूभग में रहते हैं, उसकी सीमायें तो प्रकृति ने ही निधारित कर दी है। ऐसा स्वभाविक निर्धारण तो विश्व के अन्य किसी देश को प्राप्त नहीं है। आकाश संचारी उपग्रहों से लिए गए छाया चित्र यही सिद्ध करते हैं।
हमारे देश की उत्तरी सीमा नगराज हिमालय निर्धारित करता है। हिमाच्छादित होने से उसका हिमालय नाम प्रकृति सिद्ध है। हमारे देश की दक्षिण सीमा सिन्धू अर्थात समुद्र निर्धारित करते है। हिमालय और सिन्धु के बीच बिस्तारित होने से देश को नाम मिला हिन्दुस्थान और उसमें निवास करने वाले हम हिन्दू नाम से सर्वदूर परिचित हो गये। इसमें साम्प्रदायिकता कहॉं है।
जब मानव का जन्म हुआ तो दो वंश प्रमुखता से प्रचलित हुये। सूर्य वंश और चंद्रवंश या इन्दु वंश। राम सूर्य वंशी थे तो ययाति इन्दुवंशी थे। इनके पांच पुत्रों के आधिपत्य में समुद्रवलयांकित संपूर्ण भारत था।इन इन्दुवंशियों के कारण हमें हिन्दू नाम मिला। साहित्य में, ग्रथों में भी हिन्दू का उल्लेख होने लगा। एक प्राचीन ग्रंथ है बृहस्पति आगम। उसमें उल्लेख है-
’’हिमालयात समारभ्य यावत इन्दु सरोवरम्।
   तं देव निर्मितं देशं हिन्दुस्थानं प्रचक्षते।।’’
हिमालय से प्रारंभ कर इन्दुसरोवर (समुद्र) तक विस्तारित देश के अनुसार चन्द्रमा का जन्म समुद्र मंथन के समय समुद्र से हुआ था अतः समुद्र इन्दु सरोवर कहलाया। यह वैज्ञानिक तथ्य भी है। सूर्य से पृथ्वी अलग होने के पश्चात पृथ्वी स्तर में उथल-पुथल के कंारण जो भूअंश अलग हुआ वही चंद्रमा है एवं रिक्त स्थान में समुद्र बना। 
हिमालय औार सागर हमारे स्मृति में ऐसे समा गये हैं कि साहित्यिक भी उन्हें भूल नहीं  पाते हैं। चाहे वह रचना नाटक हो या काव्य। कवि कालीदास अपने कुमारसंभव नाटक का प्रारंभ ही हिमालय और सागर से करते हैं। वे कहते हैं-
अस्त्युतरस्यां दिशि देवतात्मा हिमलयोनाम नगाधिराजः।
पूर्वापरौ तोयनिमवगाहा स्थितः पृथिव्यां इव मानदण्डः।।
उत्तर दिशा में देवतात्मा नगाधिराज हिमालय है। वह पूर्व और पश्चिम समुद्रों में अवगाहन करता हुआ (संसार के सामने) पृथ्वी के मानदण्ड के रूप में (छाती तानकर) खड़ा है। एक स्थान पर राम का वर्णन करते हुए भी वे हिमालय और सागर को भूल नहीं सकते। कैसे हें उनके राम
समुद्र इव गांभिर्ये धैर्येण हिमवान इव।
गंभीरता ूें राम समुद्र के सामने हैं एवं उनका धैर्य हिमालय जैसा है, ऐसा वे वर्णन करते हैं। गोस्वामी तुलसी दास जी भी ऐसा ही वर्णन राम का करते हैं-
हिमगिरि कोटि अचल रघुवीरा सिन्धु कोटिशत सम गंभीरा ।
इस प्रकार मेरा जन्म हिमालय एवं सिन्धु के बीच का होने से 
मैं हिन्दू हूॅं।

मंगलवार, 10 अप्रैल 2012

हिन्दू क्या है

             हिन्दुत्व और हिन्दू राष्ट्र का अर्थ ----


 लोगों ने कभी भी हिदुत्व और हिन्दू राष्ट्र का अर्थ समझा ही नहीं.कई 

बा र आरएसएस के बड़े महानुभावों ने ये बताया है.लेकिन media कभी 
इसे नहीं दर्शाती.हिंदुओं को अपने आप को धर्म(पंथ) निरपेक्ष कहने की 
आवश्यकता नहीं है.अगर आप हिन्दू हैं तो आप पंथ निरपेक्ष हैं.हिन्दू 
धर्म का अर्थ ही पंथ निरपेक्ष होना है.हिन्दू शब्द इतना बड़ा है की उसमे सारी अच्छाइयाँ आ जाती हैं.अगर आप एक हिन्दू हैं.मतलब आप सभी मनुष्यों के प्रति समान भावना रखते हैं, जो अच्छे मनुष्य हैं...चाहे वे किसी भी पंथ को मानने वाले हों(जैसे- कलाम जी).और जो मनुष्य अच्छे नहीं हैं वो सभी हिंदुओं के लिए शत्रु हैं चाहे वे किसी भी पंथ के हों(जैसे- दिग्विजय सिंह,अरुंधति रॉय).मतलब हिन्दुत्व का मतलब ही अच्छाई से है.जो भी मनुष्य अच्छा है वो हिन्दू कहलाने के लायक है.इस तरह श्री अब्दुल कलाम जी एक हिन्दू हैं।
इसी प्रकार हिन्दू राष्ट्र या राम राज्य का अर्थ वो राज्य है जहां सभी पंथ के लोग सुखी रहें,जहां सभी पंथों का सम्मान हो.लेकिन यदि कोई पंथ मानवता और दूसरे पंथों का विरोधी है तो वह धर्म कहलाने के लायक ही नहीं है.और उसके लिए हिन्दू राष्ट्र मे कोई जगह नहीं है.अर्थात हिन्दू राष्ट्र का अर्थ है ऐसा राष्ट्र जहां सभी पंथों के लोग एक दूसरे से प्रेम करें और जहां सभी सुखी रहें.और जहां सभी मातृभूमि को सर्वोपरि मानें न की अपने पंथ को.अगर हम किसी से कहते हैं की हम हिन्दू हैं.तो वे कहते हैं "हम सबसे पहले भारतीय हैं" या "हम सबसे पहले मानव हैं और मानवता ही हमारा पहला धर्म है".अगर कोई भारतीय हिन्दू अपने आप को हिन्दू कहता है...तो इसका मतलब ही है की वो अपने राष्ट्र को सर्वोपरि मानता है और मानव धर्म को ही सर्वश्रेष्ठ धर्म मानता है....क्योंकि जैसा मैंने पहले बताया है की ये सारे शब्द "हिन्दू" शब्द मे निहित हैं.हिन्दू होने का अर्थ ही है मानव होना,देशभक्त होना.मतलब अगर कोई व्यक्ति अपने आप को हिन्दू कहता है तो वह व्यक्ति दुनिया मे सर्वश्रेष्ठ होगा यदि वो इसे सार्थक भी करे तो.इसलिए हिन्दू शब्द को लेकर कोई गलफ़हमी पालने की जरूरत नहीं है.एक देशभक्त और मानवता को सर्वोपरि मानने वाला और सभी पंथों का सम्मान और उनसे प्यार करने वाला ईसाई या मुसलमान भी हिन्दू है(जैसे कलाम जी ).और हिन्दू होने का मतलब ही है मानव और देशभक्त होना.......तो गर्व से कहो हम हिन्दू हैं...........

जय श्री राम.....जय माँ भारती.......जय अखंड भारत

शनिवार, 7 अप्रैल 2012

कंप्यूटर सीखें हिंदी मई





  • 200 से अधिक शिक्षा संबंधी वीडियो से आप घर बैठे अपनी गति से कंप्यूटर सीख सकते हैं | आप ऑनलाइन टेस्ट के माध्यम से निःशुल्क सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हैं | अपने मित्रों और ज़रूरतमंद लोगों को इस वेबसाइट के बारे में बताना ना भूलें | नीचे किसी भी विषय पर क्लिक करें और कंप्यूटर ज्ञान प्राप्त करना शुरू करें |
    www.computerseekho.com

  • With 200+ educational videos learn computer in Hindi at your home with your pace. You can also take online tests and earn FREE certificates. Also, don't forget to share this site with one who is in need to learn computers in Hindi. Click below any of the topics & start instantly. Happy Learning!

हिंदी मई लिखना हुआ अब आसन ऑनलाइन















हिंदी मई ऑनलाइन टाइपिंग के लिए यहाँ हिंदी मई लिखें सुपर फास्ट
पर चटका लगायें बिलकुल आसान है इंग्लिश की तरह




गूगल IME - हिन्दी में टाइप करने का सरलतम साधन
आज से लगभग दो वर्ष पहले जब मैं लोगों को ऑनलाइन हिन्दी टाइपिंग टूल के बारे में बताता था तो सबसे पहले गूगल का ट्रांसलिटरेशन (लिप्यंतरण) टूल के बारे में बताता था। और ऐसे लोगों को जो कि पहली बार हिन्दी में टाइप कर रहे होते थे, उन्हें सबसे अधिक यही टूल पसंद भी आता था।

लेकिन इस टूल की अपनी सीमाएँ हैं-
1) इंटरनेट कनैक्शन के लगातार बने रहने पर ही यह काम करता है।
2) इंटरनेट कनैक्शन सतत नहीं है, या आप डायल-अप कनैक्शन के उपभोक्ता हैं तो बहुत सम्भव है कि कई शब्द रोमन से देवनागरी में बदले ही ना।
3) और जबसे गूगल ने गूगल ट्रांसलिटरेशन बुकमार्कलेट ज़ारी किया तब से इनका अजाक्स फीचर और भी दुखदायी हो गया है।

मुझे याद है यूनिप्रशिक्षण के दौरान कम से कम 500 प्रशिक्षुओं ने मुझसे पूछा होगा कि गूगल की यह सुविधा ऑफलाइन इस्तेमाल के लिए नहीं मिल सकती? मैं कहता कि मैं तो इन सुविधाओं का प्रचारक हूँ, बनाने वाला होता तो ज़रूर बना चुका होता। इस संदर्भ मैंने गूगल-दरबार में 1-2 बार गुहार भी लगाई। खैर उन गुहारों का असर तो नहीं हुआ लेकिन बाज़ार का असर हुआ। माइक्रोसाफ्ट द्वारा हिन्दी के अतिरिक्त कई अन्य भारतीय भाषाओं में आईएमई(इनपुट मेथड एडीटर) ज़ारी किये जाने के बाद शायद प्रतिस्पर्धा का ही परिणाम था कि गूगल ने अपना आईएमई टूल जारी कर दिया।

हाँ, तो मैं इस खुशख़बरी के साथ हाज़िर हूँ कि यदि आप गूगल के ट्रांसलिटरेशन टूल के साथ बने रहना चाहते हैं लेकिन किसी ऑनलाइन बाक्स, ऑरकुट, जीमेल में टाइप करने के ताम-झाम से बचना चाहते हैं तो गूगल ने अपना ट्रांसलिटरेशन आईएमई टूल ज़ारी कर दिया है। गूगल ने यह टूल एक साथ 14 भाषाओं (अरबी, फ़ारसी (पर्सियन), ग्रीक, बंगाली, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, तमिल, तेलगू और ऊर्दू) में टाइप करने के लिए ज़ारी किया है। मैं यह ट्यूटोरियल हिन्दी के IME टूल के लिए तैयार कर रहा हूँ।

क्या खा़स है इस टूल में-

1) इंटरनेट कनैक्शन की कोई आवश्यकता नहीं- आप एक बार इंस्टॉल कर लें, फिर आपके पास इंटरनेट कनैक्शन हो या न हो, कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता।
2) आसान कीबोर्ड- गूगल के इस टूल से लोगों की यह भी शिकायत रहती थीं कि वे हिन्दी के चालू शब्द तो टाइप कर लेते थे, लेकिन कई संस्कृतनिष्ठ शब्द नहीं टाइप हो पाते थे। जैसे बहुत कोशिशों के बाद भी 'हृदय' लिखना मुश्किल होता था, 'ह्रदय' से ही काम चलाना पड़ता था। जो लोग इस टूल का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें इस टूल की सीमाओं का पता है। अब नये IME में गूगल ने एक कीबोर्ड दिया है, जिसकी मदद से आप दुर्लभ और जटिल शब्द भी टाइप कर सकते हैं।
3) शब्दों की पूर्ति- इसमें शब्दकोश आधारित शब्द पूर्ति पद्धति सक्रिय है। इसकी मदद से टाइप करने वाले को यह आसानी होती है कि जैसे ही वह किसी शब्द के 2-3 अक्षर टाइप करता है, गूगल का यह सिस्टम इससे बन सकने वाले शब्दों का सुझाव देने लगता है। जैसे- 'हिन्दी' लिखना है, hi टाइप करते ही 'हिन्दी' का विकल्प प्रदर्शित हो जाता है।
4) खोज का विकल्प- इस टूल के साथ हर शब्द, शब्द-युग्म और सम्भावित शब्द के नीचे एक तीरनुमा आकृति बनी है, जिसपर क्लिक करने से Search (खोज) का विकल्प आता है, उसपर क्लिक करते ही गूगल उस शब्द से संबंधित खोज परिणाम प्रदर्शित करने लगता है। टाइपिंग पट्टी के ऊपरी दायें कोने में भी गूगल का ऑइकॉन है, जिसपर क्लिक करके गूगल-सर्च किया जा सकता है। इस विकल्प के जुड़े रहने से देवनागरी-सर्च को भी बढ़ावा मिलेगा।
5) वैयक्तिक चयन- गूगल का यह टूल आप द्वारा किये गये संशोधनों को भी अपने ध्यान में रखता है और अगली बार आपके रोमन अक्षरयुग्मों से उन्हीं शब्दों का सुझाव देता है जो आप द्वारा वांछित है। जैसे आप 'kam' से 'काम' की जगह 'कम' लिखना चाहते हैं तो अगली बार से यह आपकी पसंद का ख्याल रखता है।
6) सुखद अनुकूलन- गूगल इस टूल में फॉन्ट चयन, साइच चयन का विकल्प भी प्रदान करता है, जिससे आप अपनी पसंद के स्टाइल में टाइपिंग कर सकें।

अब इतना जान लेने के बाद आप यह ज़रूर जानना चाहेंगे कि इसे आप अपने सिस्टम में संस्थापित (इंस्टॉल) कैसे करें।

1) यहाँ क्लिक करके इसका सेट-अप डाउनलोड करें (आप चाहें तो इस टूल के अधिकारिक पृष्ठ पर जाकर भी सेट-अप डाउनलोड कर सकते है)।
2) एक ही क्लाइंट मशीन पर एक से अधिक भाषाओं का IME सेट-अप चलाया जा सकता है।
3) यह टूल Windows 7/Vista/XP 32-bit ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ काम करता है।
4) जब इंस्टॉलर डाउनलोड हो जाये तो उसे चलायें। यह कुछ डाउनलोड करने की शुरूआत करेगा।
5) नियम व शर्तों को स्वीकार करें-

6) गूगल इनपुट सेट-अप इंस्टॉल हो रहा है-

7) फिनिश बटन पर क्लिक करके इंस्टॉलेशन विज़ार्ड से बाहर आयें-


विन्यास (कन्फिगरेशन)

आप यदि इस टूल को चलाना चाहते हैं तो पहले तो आपके सिस्टम में यूनिकोड का सपोर्ट इंस्टॉल होना चाहिए। इसके लिए आप Control Panel -> Regional and Language Options -> Languages tab -> Install files for complex scripts and right to left languages और Install files for East Asian languages दोनों को चेक्ड करके इंस्टॉलर सीडी द्वारा इंस्टॉल करें। इसके बाद आपके टूलबार में भाषा का विकल्प दिखने लगेगा। भाषा के इस विकल्प को लैंग्वेज बार भी कहते हैं।

यदि लैंग्वेज-बार न दिखे तो।
डेस्कटॉप पर राइट क्लिक करें (दायाँ क्लिक करें) और टूलबार में जायें और निम्नलिखित चित्र की भाँति लैंग्वेज़ बार इनेबल करें।



यदि फिर भी लैंग्वेज बार नहीं दिखता तो निम्नलिखित तरीके से लैंग्वेज बार दिखायें-

Windows 7/Vista
Control Panel -> Regional and Language Options -> Keyboard and Languages tab
Text services and input languages dialog खोलने के लिए Change keyboards पर क्लिक करें।
Language Bar tab पर क्लिक करें
लैंग्वेज़ बार वर्ग से Docked in the taskbar रेडियो बटन को इनेबल (सक्रिय) करें।
उपर्युक्त सभी सेटिंग को इप्लाई करें और देखने की कोशिश करें कि आपके टूलबार में लैंग्वेज बार देखें।

Windows XP
जायें-Control Panel -> Regional and Language Options -> Languages tab -> Text services and input languages (Details) -> Advanced Tab
यह सुनिश्चित कीजिए कि System configuration विकल्प के अंतर्गत Turn off advanced text services चेक्ड नहीं है।
जायें- Control Panel -> Regional and Language Options -> Languages tab -> Text services and input languages (Details) -> Settings Tab
Language Bar पर क्लिक करें
Show the Language bar on the desktop चुनें और OK पर क्लिक करें।

IME का Shortcut कैसे सक्रिय करें-

हालाँकि आप लैंग्वेज बार से अंग्रेजी और हिन्दी को बारी-बारी से चुनकर दोनों भाषाओं के बीच टॉगल कर सकते हैं, लेकिन यदि आप अपने कीबर्ड से कोई शार्टकर्ट का इस्तेमाल करके किसी भी अनुप्रयोग में इसे चलाना चाहते हैं तो निम्नलिखित तरीके से कर सकते हैं-

Windows 7/Vista

Control Panel -> Regional and Language Options -> Keyboard and Languages tab

Text services and input languages dialog खोलने के लिए Change keyboards... बटन पर क्लिक करें।

Advanced Key Settings tab खोजें और इसपर क्लिक करें।

यदि Google Input उस लिस्ट में नहीं है तो Add पर क्लिक करें। Add Input language dialog box में भाषा विकल्प में हिन्दी और कीबोर्ड में Google Input चुनें।

Hot keys for input languages वर्ग में - Google Input पर जायें।

Change Key Sequence दबायें

Enable Key Sequence चुनें

Left ALT + SHIFT + Key 1 जैसा कोई विकल्प चुनें।

ऊपर्युक्त सभी सेटिंग को एप्लाई करें।

अब नोटपैड, वर्डपैड जैसे किसी अनुप्रयोग को खोलकर यह चेक करें कि शॉर्टकर्ट काम कर रहा है या नहीं। Left ALT + SHIFT + Key 1 दबायें और देखें कि हिन्दी में लिख पा रहे हैं या नहीं।


Windows XP


Control Panel -> Regional and Language Options -> Languages tab -> Text services and input languages (Details) -> Settings Tab
यदि या Google Installed Services बॉक्स में भाषा के रूप में नहीं जुड़ा है, तो Add पर क्लिक करके Add Input language dialog box खोलें Input language में जोड़े और Keyboard layout/IME में Google Input चुनें। OK पर क्लिक करें।
Key Settings पर क्लिक करें।
Hot keys for input languages में Switch to -Google Input चुनें
Change Key Sequence पर क्लिक करें
Enable Key Sequence चुनें
Left ALT + SHIFT + Key 1 जैसा कोई विकल्प चुनें।
ऊपर्युक्त सभी सेटिंग को एप्लाई करें।
अब नोटपैड, वर्डपैड जैसे किसी अनुप्रयोग को खोलकर यह चेक करें कि शॉर्टकर्ट काम कर रहा है या नहीं। Left ALT + SHIFT + Key 1 दबायें और देखें कि हिन्दी में लिख पा रहे हैं या नहीं।


फीचर-

मैं इसके बहुत से फीचरों के बारे में पहले ही बता चुका हूँ। एक बार चित्र के मध्यम से देखते हैं-

स्टेटस विंडो-

जब आप लैंग्वेज बार सक्रिय कर लेंगे और गूगल का विकल्प जोड़ लेंगे तो IME सक्रिय करने का शॉर्टकर्ट चलाते ही आपके स्क्रीन पर इस टूल का स्टेटस दिखाई देगा।



संपादन खिड़की-

स्क्रीन पर गूगल IME का विंडो दिखते ही आप नोटपैड सरीखे किसी अनुप्रयोग को खोलें और टाइप करना शुरू करें। जब आप 'googl' टाइप करेंगे तो निम्नलिखित तरीके से विकल्प दिखेंगे-



नेविगेशन और चयन-

बाय-डिफाल्ट सबसे बायाँ विकल्प आपका सक्रिय चयन है। आप अपना चयना BOTTOM-ARROW या TAB बटन द्वारा बदल सकते हैं। विकल्पों पर आगे बढ़ जाने के बाद पीछे के विकल्प/विकल्पों पर लौटने के लिए UP-ARROW या SHIFT+TAB बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मुश्किल लगे तो माउस राजा तो है हीं। Enter बटन को दबाकर वांछित शब्द इमसर्ट कर सकते हैं। SPACE या कोई PUNCTUATION CHARACTER (विराह चिह्न) आदि बटनों का प्रयोग करके भी शब्द को पूरा टाइप किया जा सकता है। CTRL+ के शॉर्टकर्ट से भी आप प्रदर्शित विकल्पों में से वांछित विकल्प चुन सकते हैं। जैसे दूसरा विकल्प चुनने के लिए CTRL+2 -




शब्द-पूर्ति-

जब आप इस संपादित्र (एडीटर) के माध्यम से कोई शब्द टाइप करते हैं तो यह सारे संभावित शब्द युग्मों को काले और नीले रंगों में दिखाता है। काले रंग के बैकग्राउंड में प्रदर्शित हो रहे शब्द आपके द्वारा टंकित रोमन अक्षरों से सम्भावित शब्द है और नीले रंग के बैकग्राउंड में प्रदर्शित होने वाले शब्द शब्दकोश के शब्द हैं।

पेजिंग-

हमने जिस सेटिंग पर चर्चा की, उसमें 1 बार में 5 शब्द प्रदर्शित होते हैं। सेटिंग से आप इसे 6 तक बढ़ा सकते हैं। लेकिन मान लें कि इस टूल के पास आप द्वारा टंकित अक्षरयुग्मों के लिए 5 या 6 से अधिक सुझाव हैं तो यह 1 से अधिक पृष्ठों में सभी शब्द प्रदर्शित करेगा। आप देखेंगे कि ऊपर और नीचे जाने का Arrow नेविगेशन चमकने लगेगा। आप PAGEUP, PAGEDOWN बटन से भी इन विकल्पों के बीच दौड़ सकते हैं।



खोज-

किसी भी समय जब आप इस संपादित्र में टाइप कर रहे हों, दायें कोने में गूगल के ऑइकॉन पर क्लिक करके उस शब्द (हाइलाइटेड) से संबंधित गूगल खोज कर सकते हैं। गैरसक्रिय विकल्पों पर बने डाउनएरो(DownArrow) के निशान पर क्लिक करके उस विशेष विकल्प से संबंधित गूगल खोज कर सकते हैं।




प्रयोक्ता कैशे (USER CACHE)-

कम्प्यूटर के लिए कैशे एक अस्थाई स्मृति होती है जो कभी पहले इस्तेमाल किये गये डाटा के रूप में संग्रहणित होती है। कई दफ़ा स्मृति आधारित बहुत से कम्प्यूटर अनुप्रयोग अपनी इसी स्मृति की मदद से बहुत तेज़ काम करते हैं, तेज़ परिणाम देते हैं।

गूगल का यह आईएमई टूल भी प्रयोक्ता द्वारा सुझाये गये विकल्पों को अपने कैशे मेमोरी में संचित करके रखता है और अगली दफ़ा आपको वांछित परिणाम देता है। उदाहरण के लिए- मान लें कि आपने इस संपादित्र की मदद से रोमन में 'program' टाइप किया। यह टूल पहले आउटपुट के रूप में 'प्रोग्राम' दिखाया, लेकिन आपको दूसरा विकल्प 'प्रोगराम' वांछित था। आपने उसे एरो बटन या माउस द्वारा चुना।



जब आप अगली बार ''program' टाइप करेंगे तो गूगल का यह IME टूल आपके सुझाव और आपकी चाहत को ध्यान में रखेगा और पहले विकल्प के रूप 'प्रोग्रराम' दिखायेगा। नीचे दिखाये गये चित्र की तरह-




दो भाषाओं को आपस में बदलना-

आप इस टूल की मदद से पहले की तरह अंग्रेज़ी और हिन्दी भाषा दोनों के शब्द अपने एक ही कीबोर्ड से लिख सकते हैं। जब आईएमई सक्रिय हो, आप F12 या Ctrl+G की मदद से रोमन और देवनागरी को आपस में बदल सकते हैं।



आप चाहें तो आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पर बने ऑइकॉन की मदद से 'अ' पर क्लिक करके 'A' और 'A' पर क्लिक करके 'अ' कर सकते हैं। 'अ' इस बात का सूचक है कि टाइपिंग-आउटपुट देवनागरी में होगा और 'A' इस बात का सूचक है कि टाइपिंग-आउटपुट रोमन में होगा।

कीबोर्ड-

गूगल ने इस बार एक इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड का विकल्प भी दिया है, जिसमें हिन्दी के सभी स्वर, व्यंजन, विराम चिह्न इत्यादि एक क्रम में सजे हुए हैं। इस कीबोर्ड की मदद से आप बहुत से जटिल और दुर्लभ शब्द या अपनी मर्ज़ी के सार्थक-निरर्थक शब्द अपने आलेख में जोड़ सकते हैं। जैसे यदि आप कीबोर्ड की मदद से 'यक्ष' लिखना चाहें तो कीबोर्ड से 'य' और 'क्ष' का बटन दबायें आपका काम हो जायेगा।

यह कीबोर्ड स्टेटस विंडों (कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखने वाला IME का ऑइकॉन) पर बने कीबोर्ड के ऑइकॉन पर क्लिक करके खोला जा सकता है या कीबोर्ड शॉर्टकर्ट Ctrl+K द्वारा खोला जा सकता है। माउस द्वारा वांछित अक्षर का चुनाव कर सकते हैं। माउस से स्टेटस विंडो पर बने कीबोर्ड के ऑइकॉन पर दुबारा क्लिक करके, या Ctrl+K दबाकर या Esc का बटन दबाकर इसे बंद किया जा सकता है।

गूगल ने पहली बार ZWJ और ZWNJ का विकल्प भी इस कीबोर्ड में दिया है। मैं यूनिप्रशिक्षण के दौरान कई बार इन दोनों के महत्व का उल्लेख कर चुका हूँ। आज संक्षेप में दुबारा लिखता हूँ-

ZWJ- Zero Width Joiner (शून्य चौड़ाई वाला योजक)- मतलब दो व्यंजनों को जोड़ने वाला ऐसा योजक जिसकी चौड़ाई शून्य हो। जैसे जब हम सामान्य तरीके से एक आधा व्यंजन और उसके बाद पूरा व्यंजन लिखते हैं तो दोनों मिलकर कई बार बहुत अजीब सा (अवांछित) रूप धर लेते हैं। जैसे जबकि हम 'रक्‍त' लिखना चाहते हैं, लेकिन इसका रूप 'रक्त' जैसा हो जाता है। असल में हम 'रक्‍त' इसी ZWJ की मदद से लिखते हैं। मतलब यह जोड़ भी देता है और कोई स्थान भी नहीं घेरता।
रक्त= र+क्+त
रक्‍त=र+क्+ZWJ+त

या मान लें आपको को 'क्‍', 'ख्‍', 'ग्‍'.....'च्‍', 'छ्‍'.....'त्‍', 'थ्‍' इत्यादि लिखना है तो ZWJ का इस्तेमाल करना होगा।
जैसे ग्‍= ग्+ZWJ

ZWNJ- Zero Width Non Joiner (शून्य चौड़ाई वाला अ-योजक)- मतलब दो व्यंजनों को पारस्परिक अलग-अलग दिखाने का उपाय जिससे हम व्यंजन के पूर्ण शुद्ध रूप को निरूपित कर सकते हैं, भले ही उसके बाद कोई व्यंजन ही आये। अमूमन हिन्दी में किसी पूर्ण शुद्ध व्यंजन के बाद कोई व्यंजन जुड़ते ही उसके आकार में कुछ विकार आ जाता है, लेकिन कई बार हम उसे अलग करके दिखाना चाहते हैं, जिसके लिए ZWNJ का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे मान लें कि 'रक्त' आप ना तो 'रक्त' की तरह और ना ही 'रक्‍त' की तरह दिखाना चाहते हैं बल्कि आप 'रक्‌त' की तरह दिखाना चाहते हैं तब आप ZWNJ का इस्तेमाल करेंगे।
रक्‌त= र+क्+ZWNJ+त




अनुकूलन-

इस टूल में अपने हिसाब से अनुकूलन करने का विकल्प भी मौज़ूद है। आप स्टेट्स विंडों में सेटिंग के ऑइकॉन पर क्लिक करके 'Suggestion Font' से यूनिकोड का फॉन्ट, साइज़ और बोल्ड, इटैलिक, अंडरलाइंड इत्यादि जैसे कस्टोमाइजेशन कर सकते हैं। आप मंगल और Arial Unicode MS के अलावा भी जैसे गार्गी, जयपुर यूनिकोड, जनहिन्दी इत्यादि जैसे यूनिकोड फॉन्ट (यदि आपने इसे अपने सिस्टम में अलग से डाल रखा है तो) जैसा कोई और फॉन्ट चुन सकते हैं।

अंग्रेज़ी के शब्दों के लिए फॉन्ट कस्टोमाइजेशन कर सकते हैं। पेज़ साइज़ बदल सकते हैं (एक पेज़ में कितने विकल्प दिखाने हैं)।

जिस प्रयोक्ता कैशे का उल्लेख मैंने ऊपर किया आप चाहें तो उसे निष्क्रिय भी कर सकते हैं, क्योंकि कई बार आप बहुत अजीब या कम प्रयोग में आने वाला शब्द टाइप करते हैं और आप नहीं चाहते कि चालू शब्द पहले नं॰ पर आना बंद हो।











गूगल त्रन्स्लेतिओन आई एम् ई यहाँ से दोव्न्लोद कर आप भी हिंदी लिखने का मजा ले सकते हैं यह तीब्रता के साथ कार्य करता है ।

लोकप्रिय पोस्ट

मेरी ब्लॉग सूची